गांव चलो अभियान

जनसंपर्क एवं संवाद

गांव-गांव तक विकास की ज्योति पहुंचाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गांव चलो अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंवाद किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया तथा स्थानीय समुदाय के साथ सीधा संवाद स्थापित किया गया।

केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की गई और ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय विकास और ग्रामीण सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया गया।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत ग्राम धौर्रा, जनपद ललितपुर में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।

साथ ही इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ जनों का सम्मान करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।