पण्डित अनुराग शर्मा

सांसद (लोक सभा)

झाँसी-ललितपुर

लोकप्रिय समाजसेवी

पण्डित अनुराग शर्मा

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के द्वारा बुन्देलखण्ड के चतुर्मुखी उन्ययन के प्रेरक

प्रबन्ध निदेशक - श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि.
सदस्य - संसदीय स्थायी समिति (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण)
सदस्य - संसदीय स्थायी समिति (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और वन)
अध्यक्ष - रानी लक्ष्मीबाई ग्रुप ऑफ पब्लिक स्कूल्स
चेयरमैन - आयुष समिति (FICCI)
निदेशक - शिव साईं इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, दिल्ली
अध्यक्ष - पंडित एस्टेट प्रा. लि., दिल्ली
अध्यक्ष - बुन्देलखण्ड एकीकरण समिति
अध्यक्ष - पं. विश्वनाथ शर्मा हिन्दू धर्मार्थ न्यास, झाँसी
अध्यक्ष - बुन्देलखण्ड सेवा मण्डल (स्था. 1970)

पृष्ठ भूमि एवं परिचय

श्री अनुराग शर्मा एक प्रबन्धन व्यवसायी और एक प्रधान उद्योगपति हैं। आपका जन्म 16 नवम्बर 1964 को स्व. वैद्यराज पं. रामनारायण शर्मा जी (संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक - श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि.) के झाँसी के जाने-माने (सम्मानित) परिवार में हुआ।

1986 में स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद शीघ्र ही आपने बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन की झाँसी शाखा के मुख्य अधिशासी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान आपने कम्पनी को विभिन्न आधुनिक उत्पादन तकनीक और नवीन रचनात्मक व्यापारिक युक्तियों के द्वारा महान ऊँचाईयों पर पहुँचाया और अब यह पूरे देश का एक लोकप्रिय ब्रांड बन गया है।

श्री अनुराग शर्मा जी ने आर्युवेद के प्रचार-प्रसार हेतु बहुधा विभिन्न देशों यथा फ्रांस, स्पेन, हॉलैण्ड, यू.एस.ए., इंग्लैंड आदि की यात्रा की है। आप अमेरिका को निर्यात करने वाली कुछ कंपनियों में से एक 'आयुर्वेदान्त' के संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक हैं जो अमेरिका में एफ.डी.ए. में पंजीकृत है तथा इसके उत्पादों हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का अमेरिकी पेटेंट राइट प्राप्त है। इसके अलावा दिल्ली में सबसे बड़े डे स्पा 'दा वैदिक स्पा, मंत्रा' की स्थापना भी की है।

प्रबन्ध निदेशक (श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन)

श्री बैद्यनाथ आर्युवेद भवन प्रा.लि. विश्व के बड़े संयुक्त आयुर्वेदिक दवा निर्माता हैं। 102 वर्षों पूर्व 1917 में स्व. वैद्य श्री रामनारायण शर्मा जी द्वारा स्थापित यह कम्पनी 100 वर्षों से भी अधिक समय से व्यवसायिक वंश परम्परा के अंतर्गत प्रगति कर रही है।

आज बैद्यनाथ की दवा उत्पादन कार्यशालायें कलकत्ता (पश्चिम बंगाल), इलाहाबाद, झाँसी, सूरजपुर, पटना (बिहार), नागपुर, बद्दी (हिमाचल प्रदेश), सौसर और सियोनी (मध्य प्रदेश) में हैं। इसके 900 से अधिक बिक्रय केन्द्र और 7,50,000 से अधिक फुटकर बिक्रेता हैं।

श्री अनुराग शर्मा जी को कार्यकारी निदेशक के रूप में 25 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है। आपके द्वारा आधुनिकतम आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माणक कार्यशाला बद्दी (हिमांचल) में स्थापित की गई। आपने आधुनिकतम 'बैद्यनाथ शोध प्रयोगशाला' की स्थापना की और 'आयुर्वेदांत' का अधिग्रहण किया।

आपके अनुभव एवं प्रयासों से ही भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत संसद द्वारा पारित एक्ट द्वारा स्थापित 'मेडिसनल प्लान्ट बोर्ड' की सदस्यता प्राप्त हुई। आपने गुजरात विश्वविद्यालय में एक सलाहकार के रूप में भी सेवायें दी हैं।

पारिवारिक विरासत

पिता का नाम: स्व. डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा

  • निर्विरोध अध्यक्ष जिला परिषद, झांसी (1974-77)
  • पूर्व सांसद (लोक सभा) झांसी-ललितपुर (1980-84)
  • पूर्व सांसद (लोक सभा) हमीरपुर महोबा (1991-96)
  • डी० लिट्. (1995) में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा मानद उपाधि से सम्मानित।
  • प्रबन्ध निदेशक, श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि.

स्व. डॉ. शर्मा कई अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक एवं खेल संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। वे रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे हैं।

बुन्देलखण्ड एकीकरण समिति (1970): बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण की अलख जगाने हेतु बुद्धिजीवी व कामगार वर्ग को जोड़कर इस समिति की स्थापना की गई, जिसके ग्राम और नगर में 1400 प्रभारी व 62000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।

अपने संसदीय कार्यकाल में उन्होंने हॉकी जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द का जन्मदिवस 'राष्ट्रीय खेल दिवस' घोषित कराया।

विभिन्न क्षेत्रों में योगदान

शैक्षिक क्षेत्र

  • • देश के सर्वोत्तम विद्यालयों में एक 'रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल' की झाँसी-ललितपुर-दतिया में स्थापना व संचालन, जिसमें 4800 छात्र-छात्रायें 100% प्रथम श्रेणी (ICSE) परिणाम के साथ अध्ययनरत हैं।
  • • सैनिक अभिभावकों को 7 लाख, मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को 38 लाख तथा शिक्षक व अन्य अभिभावकों को 4 करोड़ 22 लाख रू. से अधिक की आर्थिक सहायता।
  • • प्रोत्साहन परीक्षा (1994-2018) के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 238 विद्यालयों के 14000 छात्र/छात्राओं को 61 लाख से अधिक की राशि से प्रोत्साहित किया।
  • • अन्य वर्ग के साथ 5000 ब्राह्मण छात्रों को 21 लाख से अधिक की राशि व 58 ब्राह्मण छात्रों को उच्चशिक्षा हेतु 4.5 लाख की आर्थिक सहायता। 22 संस्कृत विद्यालयों के छात्रों को 3 लाख की सहायता।
  • • वर्ष 2009 से 2018 तक 1000 विद्यालयों में 1.5 लाख छात्रों को 9 लाख अभ्यास पुस्तिकायें निःशुल्क वितरित (इस वर्ष 5 लाख का लक्ष्य)।
  • • 90 विद्यालयों में 10,000 नग व्यायाम सामग्री (डम्ब्ल-मुगदर) निःशुल्क वितरित।
  • • वित्तविहीन विद्यालयों में 103 कम्प्यूटर प्रदान तथा 75 प्रस्तावित।

खेल क्षेत्र

  • • श्री लक्ष्मी व्यायाम मन्दिर (150×75) जिम्नेजियम हाल निर्माण (सन् 1977) एवं 6 एकड़ क्षेत्र के हरित घास से युक्त खेल मैदान का निर्माण।
  • • 35 एकड़ में फैला हुआ वैद्य पं. रामनारायण शर्मा स्पोर्ट कॉम्पलेक्स जिसमें गोल्फ कोर्स (9 होल) व सभी खेल सुविधायें मौजूद हैं।
  • • महारानी लक्ष्मीबाई अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेण्ट (8 आयोजन) व पं. रामनारायण शर्मा स्मृति हॉकी टूर्नामेण्ट (5 जारी)।
  • • मेजर ध्यानचन्द स्मृति हॉकी टूर्नामेण्ट का आयोजन (7 वर्षों से)।
  • • अखिल भारतीय दंगल (कुश्ती प्रतियोगिता) प्रतिवर्ष (20 वर्षों से) एवं अखिल भारतीय जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप (1963-75)।
  • • मलखम्भ, जिम्नास्टिक, फुटवाल, क्रिकेट, खो-खो अकादमियों का संचालन कर हजारों बच्चों को प्रशिक्षित किया।
  • • वर्ष 2009 से ब्लॉक व जिला स्तर पर ग्रामीण खेल महोत्सवों (कबड्डी, वालीवाल, कुश्ती) का दतिया, टीकमगढ़, ललितपुर, झांसी में आयोजन।

स्वास्थ्य सेवा

  • • वैद्य पं. बृजेन्द्र कुमार शर्मा स्मृति न्यास द्वारा "कल्याणं करोति" संस्था (मथुरा) के सहयोग से शिविरों का आयोजन: 600 मरीजों का आपरेशन, 50 ट्राई साइकिल, 50 व्हील चेयर, 50 वैशाखी, 75 कान की मशीनें वितरित।
  • • पूज्यनीय दादी जी श्रीमती ग्यारसी देवी की स्मृति में महारानी लक्ष्मीबाई मेडीकल कालेज, झांसी में रोगियों के परिजनों की सुविधार्थ विशाल धर्मशाला की स्थापना (सन् 1977)।
  • • पूज्य दादा जी वैद्य पं. रामनारायण शर्मा की स्मृति में 2002 में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में एक करोड़ रू० से 'आयुर्वेदिक शोध संस्थान' की स्थापना।
  • • न्यास द्वारा वर्ष 2007 से ललितपुर स्थित पुण्यार्थी धर्मार्थ औषधालय को निःशुल्क औषधियाँ उपलब्ध।
  • • वर्ष 2009 से 150 से अधिक निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर 26 हजार से अधिक रोगियों का परीक्षण व निःशुल्क दवा वितरण।
  • • आयुर्वेद क्षेत्र में वैद्यिक-शोध के मुख्य प्रायोजक एवं उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में झाँसी में प्रथम 'आयुर्वेद महोत्सव' का आयोजन।

शैक्षिक योग्यता

2000-2002

हारवर्ड विजनेस स्कूल (USA)

कम्पनी मालिकों हेतु 'अध्यक्ष प्रबन्धन कार्यक्रम' पर आधारित कोर्स (सत्र 31)

1987-1988

बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी

वाणिज्य में परास्नातक (M.Com)

1983-1986

हिसलॉप कॉलेज (नागपुर)

वाणिज्य में स्नातक (B.Com)

प्रमुख सम्मान

इण्टरप्रन्योर एवार्ड (2000)

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त

बैस्ट आयुर्वेदिक मैन्युफेर्चर एवार्ड (2001)

श्रीमती शीला दीक्षित, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली द्वारा पुरस्कृत

ऐतिहासिक चुनावी विजय (2019)

झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद के रूप में रिकॉर्ड जीत

महत्वपूर्ण क्षण एवं भेंट वार्ता

पं. रामनारायण शर्मा अवार्ड: कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन में सम्बोधित करते अनुराग शर्मा एवं राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द को पदचिन्ह भेंट करते अनुराग शर्मा व सुरेश शर्मा।

भेंट वार्ता: श्री मोहन भागवत (आर.एस.एस. प्रमुख) एवं कैलाश सत्यार्थी (नोबल शान्ति पुरस्कार) का अभिनन्दन करते अनुराग शर्मा। निज निवास 'मंगलम' में पधारे योगऋषि बाबा रामदेव का अभिनन्दन एवं आयुर्वेद पर चर्चा करते हुए।

मीडिया: आज तक चैनल के आमंत्रण पर आयुर्वेद पर चर्चा करते अनुराग शर्मा।

आध्यात्मिक भेंट: निज निवास 'मंगलम' में पधारे श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट करते हुये स्व. डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा जी (पूर्व सांसद)। सदर बाजार में आयोजित विजय दशमी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम, लक्ष्मण एवं सीता जी की आरती व तिलक करते हुए।

संपर्क एवं कार्यालय

झाँसी कार्यालय

मंगलम् 962, सिविल लाइन, झाँसी

0510-2330667, 2330333

दिल्ली आवास

217, वेस्टर्न कोर्ट, एनेक्सी, जनपथ, नई दिल्ली
K-78 हौज खास इन्क्लैव, नई दिल्ली

011-26867223, 26852079

ई-मेल संपर्क

आधिकारिक पत्राचार हेतु

anurag@baidyanath.co.in