विकास एवं आधारभूत संरचना कार्य

प्रगति और सशक्तिकरण

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के 25 वर्षों की सफलता पर ललितपुर जनपद में लगभग 23 किलोमीटर की नवनिर्मित तीन सड़कों का लोकार्पण माननीय राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश श्री मनोहर लाल पंत जी, माननीय सदर विधायक श्री रामरतन कुशवाहा जी के साथ किया गया।

यह योजना गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ते हुए ग्रामीण भारत की प्रगति की दिशा में एक नया आयाम दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांवों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ललितपुर के हर गांव में बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास की राह प्रशस्त हो रही है।

लोकार्पित सड़कें:
1. खिरियाभारन्जू से सौजना मड़ावरा रोड (वाया भौड़ीकोरवास)
2. डोंगराकलां से पारौल (वाया पटना)
3. कुजानघाट से बुदनी नाराहट (वाया बारचौन)

इस अवसर पर माननीय जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री राजकुमार जैन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कैलाश नारायण निरंजन जी, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, देवतुल्य कार्यकर्ता बंधु, अधिकारीगण, सम्मानित ग्रामवासी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
#anuragjhansi #lalitpur #PMGSY

सशक्त गांव, सशक्त झाँसी लोकसभा 🚩

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मऊरानीपुर विधानसभा में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है।

टी-05 कि.मी. 12 से अतरसुवां (खिरिया बाट, अचौसा, सेरिया से अतरसुवां), टी-01 कि.मी. 36 से सिजारा (इमिलिया से सिजारा), टी-01 कि.मी. 46 पण्डवाहा से बिजना (पण्डवाहा, टोड़ी फतेहपुर, सुजवां, दुरवई से बिजना) तथा टी-06 कि.मी. 7 टोड़ी फतेहपुर से रजवारा मार्ग का लोकार्पण माननीय विधायक महोदया एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष जी के साथ किया।

ये सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि मऊरानीपुर क्षेत्र की प्रगति, विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलने वाली जीवनरेखा हैं।
#PMGSY #विकास #मऊरानीपुर #झांसी #ग्रामीणविकास #BJP #BJPUttarPradesh #anuragjhansi

आज यशस्वी मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी के साथ झाँसी के ध्यानचंद स्टेडियम में वातानुकूलित जिम्नास्टिक हॉल का लोकार्पण किया।

विकास की राह पर आगे बढ़ता मऊरानीपुर। 🚩

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मऊरानीपुर विधानसभा में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है।

टी-03 कि.मी. 79 से खकौरा (भण्डरा, घाट कोटरा, भानपुरा, कदौरा से खकौरा) मार्ग का लोकार्पण माननीय विधायक महोदया एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष जी के साथ किया। ये सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि मऊरानीपुर क्षेत्र की तरक्की, विकास और समृद्धि के नए रास्ते खोलेंगी।

टी-03 कि.मी. 79 से खकौरा मार्ग के बन जाने से अब भण्डरा, घाट कोटरा, भानपुरा और कदौरा जैसे क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा।

आदरणीय मुख्यमंत्री श्री MYogiAdityanath जी की प्रेरणा से स्वीकृत बार–बाँसी संपर्क मार्ग का भूमि पूजन माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ किया।

यह मार्ग क्षेत्र के विकास को नई गति देने के साथ-साथ, ग्रामीणों के लिए आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगा।

सशक्त गांव, सशक्त झाँसी लोकसभा 🚩

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत मऊरानीपुर विधानसभा में नवनिर्मित सड़कों का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है।

टी-05 कि.मी. 12 से अतरसुवां (खिरिया बाट, अचौसा, सेरिया से अतरसुवां), टी-01 कि.मी. 36 से सिजारा (इमिलिया से सिजारा), टी-01 कि.मी. 46 पण्डवाहा से बिजना (पण्डवाहा, टोड़ी फतेहपुर, सुजवां, दुरवई से बिजना) तथा टी-06 कि.मी. 7 टोड़ी फतेहपुर से रजवारा मार्ग का लोकार्पण माननीय विधायक महोदया एवं यशस्वी जिलाध्यक्ष जी के साथ किया।

ये सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं, बल्कि मऊरानीपुर क्षेत्र की प्रगति, विकास और समृद्धि के नए द्वार खोलने वाली जीवनरेखा हैं।

उत्तर प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षिक वातावरण तैयार करने हेतु डबल इंजन की योगी सरकार निरंतर प्रयासरत है।

इसी क्रम में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विकासखंड गुरसराय, जनपद झांसी के ग्राम टोड़ी फतेहपुर स्थित नवनिर्मित उच्च प्राथमिक विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण माननीय विधायक महोदया, मा० जिलाध्यक्ष एवं अन्य गणमान्य पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

यह नया भवन क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। सभी छात्र-छात्राओं को इस नवीन विद्यालय भवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।