माननीय Hardeep Singh Puri जी से मुलाकात
दिनांक 19 दिसम्बर 2019 को मा. मंत्री नागरिक उड्डयन, वाणिज्य और उद्योग श्री हरदीप सिंह पूरी जी से भेंट कर, झासी महानगर में हवाई पट्टी के स्थापना के सम्बन्ध में वार्तालाप हुई। मा. मंत्री जी द्वारा पूर्णतः आश्स्वास्त किया गया कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्ताव प्राप्त होते ही इस पर प्रभावी कार्यवाही की जायेंगी। मा. मुख्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) श्री योगी आदित्यनाथ जी से हवाई पट्टी की स्थापना के सम्बन्ध में मेरे द्वारा अनुरोध किया है, उनके द्वारा भी सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ। आशा है कि आप सभी जनपद वासियों की हवाई पट्टी से सम्बन्धित प्रबल मांग शीघ्र पूर्ण होगी। मै इस हेतु सदैव प्रयासरत हूँ।