सांसद (लोक सभा)
झाँसी-ललितपुर
शिक्षा एवं स्वास्थ्य के द्वारा बुन्देलखण्ड के चतुर्मुखी उन्ययन के प्रेरक
श्री अनुराग शर्मा एक प्रबन्धन व्यवसायी और एक प्रधान उद्योगपति हैं। आपका जन्म 16 नवम्बर 1964 को स्व. वैद्यराज पं. रामनारायण शर्मा जी (संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक - श्री वैद्यनाथ आयुर्वेद भवन प्रा. लि.) के झाँसी के जाने-माने (सम्मानित) परिवार में हुआ।
1986 में स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के बाद शीघ्र ही आपने बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन की झाँसी शाखा के मुख्य अधिशासी पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान आपने कम्पनी को विभिन्न आधुनिक उत्पादन तकनीक और नवीन रचनात्मक व्यापारिक युक्तियों के द्वारा महान ऊँचाईयों पर पहुँचाया और अब यह पूरे देश का एक लोकप्रिय ब्रांड बन गया है।
श्री अनुराग शर्मा जी ने आर्युवेद के प्रचार-प्रसार हेतु बहुधा विभिन्न देशों यथा फ्रांस, स्पेन, हॉलैण्ड, यू.एस.ए., इंग्लैंड आदि की यात्रा की है। आप अमेरिका को निर्यात करने वाली कुछ कंपनियों में से एक 'आयुर्वेदान्त' के संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक हैं जो अमेरिका में एफ.डी.ए. में पंजीकृत है तथा इसके उत्पादों हेतु अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का अमेरिकी पेटेंट राइट प्राप्त है। इसके अलावा दिल्ली में सबसे बड़े डे स्पा 'दा वैदिक स्पा, मंत्रा' की स्थापना भी की है।
श्री बैद्यनाथ आर्युवेद भवन प्रा.लि. विश्व के बड़े संयुक्त आयुर्वेदिक दवा निर्माता हैं। 102 वर्षों पूर्व 1917 में स्व. वैद्य श्री रामनारायण शर्मा जी द्वारा स्थापित यह कम्पनी 100 वर्षों से भी अधिक समय से व्यवसायिक वंश परम्परा के अंतर्गत प्रगति कर रही है।
आज बैद्यनाथ की दवा उत्पादन कार्यशालायें कलकत्ता (पश्चिम बंगाल), इलाहाबाद, झाँसी, सूरजपुर, पटना (बिहार), नागपुर, बद्दी (हिमाचल प्रदेश), सौसर और सियोनी (मध्य प्रदेश) में हैं। इसके 900 से अधिक बिक्रय केन्द्र और 7,50,000 से अधिक फुटकर बिक्रेता हैं।
श्री अनुराग शर्मा जी को कार्यकारी निदेशक के रूप में 25 वर्षों से भी अधिक समय का अनुभव है। आपके द्वारा आधुनिकतम आयुर्वेदिक दवाओं की निर्माणक कार्यशाला बद्दी (हिमांचल) में स्थापित की गई। आपने आधुनिकतम 'बैद्यनाथ शोध प्रयोगशाला' की स्थापना की और 'आयुर्वेदांत' का अधिग्रहण किया।
आपके अनुभव एवं प्रयासों से ही भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत संसद द्वारा पारित एक्ट द्वारा स्थापित 'मेडिसनल प्लान्ट बोर्ड' की सदस्यता प्राप्त हुई। आपने गुजरात विश्वविद्यालय में एक सलाहकार के रूप में भी सेवायें दी हैं।
पिता का नाम: स्व. डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा
स्व. डॉ. शर्मा कई अन्य सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षिक एवं खेल संस्थाओं से जुड़े रहे हैं। वे रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज के संस्थापक एवं अध्यक्ष रहे हैं।
बुन्देलखण्ड एकीकरण समिति (1970): बुन्देलखण्ड प्रान्त निर्माण की अलख जगाने हेतु बुद्धिजीवी व कामगार वर्ग को जोड़कर इस समिति की स्थापना की गई, जिसके ग्राम और नगर में 1400 प्रभारी व 62000 से अधिक सक्रिय सदस्य हैं।
अपने संसदीय कार्यकाल में उन्होंने हॉकी जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचन्द का जन्मदिवस 'राष्ट्रीय खेल दिवस' घोषित कराया।
2000-2002
कम्पनी मालिकों हेतु 'अध्यक्ष प्रबन्धन कार्यक्रम' पर आधारित कोर्स (सत्र 31)
1987-1988
वाणिज्य में परास्नातक (M.Com)
1983-1986
वाणिज्य में स्नातक (B.Com)
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त
श्रीमती शीला दीक्षित, पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली द्वारा पुरस्कृत
झाँसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद के रूप में रिकॉर्ड जीत
पं. रामनारायण शर्मा अवार्ड: कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति भवन में सम्बोधित करते अनुराग शर्मा एवं राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द को पदचिन्ह भेंट करते अनुराग शर्मा व सुरेश शर्मा।
भेंट वार्ता: श्री मोहन भागवत (आर.एस.एस. प्रमुख) एवं कैलाश सत्यार्थी (नोबल शान्ति पुरस्कार) का अभिनन्दन करते अनुराग शर्मा। निज निवास 'मंगलम' में पधारे योगऋषि बाबा रामदेव का अभिनन्दन एवं आयुर्वेद पर चर्चा करते हुए।
मीडिया: आज तक चैनल के आमंत्रण पर आयुर्वेद पर चर्चा करते अनुराग शर्मा।
आध्यात्मिक भेंट: निज निवास 'मंगलम' में पधारे श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भेंट करते हुये स्व. डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा जी (पूर्व सांसद)। सदर बाजार में आयोजित विजय दशमी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राम, लक्ष्मण एवं सीता जी की आरती व तिलक करते हुए।
मंगलम् 962, सिविल लाइन, झाँसी
0510-2330667, 2330333
217, वेस्टर्न कोर्ट, एनेक्सी, जनपथ, नई दिल्ली
K-78 हौज खास इन्क्लैव, नई दिल्ली
011-26867223, 26852079